Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

करियर गाइडेंस सेमिनार संपन्न, बच्चों ने किए सवाल एक्सपर्ट्स ने दिया मार्गदर्शन 

3 min read
Text Size:

हाई स्कूल एवम हायर सेकेंड्री के विद्यार्थी अक्सर विषय चयन को लेकर भ्रमित रहते है और कई बार उन्हें बाद में पता चलता है की उन्हें कौन सा विषय लेना चाहिए था इसका सबसे बड़ा कारण उन्हें सही मार्गदर्शन एवम जानकारी नहीं मिल पाती की किसी विषय में करियर को लेकर क्या संभावनाएं है इसी के समाधान हेतु संस्कार विद्यापीठ द्वारा होटल हवेली में करियर गाइडेंस सेमिनार संपन्न किया गया जिसमें 9th 10th 11th 12th के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में हरदा जिले के समस्त स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया इसके अलावा खातेगांव कन्नौद इटारसी होशंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शामिल हुए । सेमिनार में विख्यात  करियर विशेषज्ञों के रूप में विजय सिंह जो पिछले 25 वर्षों से आईआईटी जेईई और नीट के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन कर रहे हैं उन्होंने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल फील्ड में अपना भविष्य खोजने वाले विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया एवं इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कई महत्वपूर्ण बातें साझा की विद्यार्थियों ने भी अपनी जिज्ञासा प्रस्तुत की जिनका समाधान उन्होंने दिया। इसके साथ ही कॉमर्स विषय लेने वाले विद्यार्थियों को कॉमर्स के विख्यात करियर काउंसलर बीएम पांडे जिनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने अपना सफल कैरियर बनाया है, कॉमर्स में करियर को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी साथ ही इसके अंतर्गत कोर्स एवं जॉब की संभावना कहां बेहतर है इस बारे में बच्चों से विस्तार पूर्वक बताया इस दौरान विद्यार्थियों ने कामर्स में करियर को लेकर कई प्रश्न किए जिनका जवाब एवं मार्गदर्शन उन्हें दिया गया । इस बीच बहुत से अभिभावकों ने अपने बच्चों के करियर को लेकर काउंसलर से चर्चा की एवं अपनी जिज्ञासाओं को प्रस्तुत किया जिनका समाधान काउंसलर द्वारा दिया गया । संस्कार विद्यापीठ के प्राचार्य एसपी भदोरिया द्वारा बताया गया कि आईआईटी जेईई नीट सीएसीएस जैसी प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु बच्चे महानगरों की ओर जाते थे अब यह सारी सुविधाएं बच्चों को संस्कार विद्यापीठ में ही प्रदान की जावेगी ताकि वह पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी स्कूल में ही कर सकें एवं उन्हें अपने करियर को लेकर उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त होता रहे इस हेतु साइंस एवं कॉमर्स की यह फैकल्टी संस्कार विद्यापीठ में बच्चों के लिए वर्ष भर उपलब्ध रहेंगे जिनके मार्गदर्शन में बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करेंगे । हरदा जिले एवम बाहर के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल में रहकर संपूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन भी 5 जून, रविवार को संपन्न किया जाएगा जिसमें मेरिट के आधार पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी । कार्यक्रम में पधारे सभी विषय विशेषज्ञों, अतिथियों एवम अभिभावकों विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती जयंती चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन के नटवर पटेल, नवनीत पटेल, लोकेश पटेल एवं समस्त शाला परिवार उपस्थित था।

 

131 Views
What do you think?

Leave a Reply