Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति करेंगे 10 शहरी स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमि-पूजन और 4 नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण

2 min read
mpinfo_NewsImage_b.jpg
Text Size:

रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिसीज

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 28 मई को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग के 182 करोड़ 10 लाख 98 हजार रूपये लागत की 10 शहरी स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमि-पूजन और 72 करोड़ 3 लाख 94 हजार रूपये लागत के 4 स्वास्थ्य संस्थाओं के नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद 55 करोड़ 63 लाख रूपये लागत के 182 बिस्तर क्षमता के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिसीज, 84 करोड़ 94 लाख रूपये लागत के 133 बिस्तर क्षमता के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्थोपेडिक और 32 करोड़ 34 लाख रूपये लागत के अधीक्षक कार्यालय और सेन्ट्रल ड्राग स्टोर भवन निर्माण का भूमि-पूजन भी करेंगे।

इनका होगा भूमि-पूजन

राष्ट्रपति श्री कोविंद देवास जिला चिकित्सालय का 400 से 500 बिस्तरीय भवन उन्नयन और निर्माण कार्य लागत 20 करोड़, जबलपुर जिला चिकित्सालय का 275 से 500 बिस्तर में उन्नयन और निर्माण कार्य लागत 44 करोड़ 78 लाख 8 हजार, सीहोर जिला चिकित्सालय और शाजापुर जिला चिकित्सालय का 200 से 300 बिस्तरीय भवन उन्नयन और निर्माण कार्य लागत 20-20 करोड़ का भूमि-पूजन करेंगे। सिविल अस्पताल गोविंदपुरा जिला भोपाल में 20 करोड़ लागत से 100 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल भवन निर्माण कार्य, नंदा नगर और कनाड़िया जिला इंदौर में 50-50 बिस्तर के 10-10 करोड़ लागत के सिविल अस्पताल भवन उन्नयन और निर्माण कार्य, जिला मुरैना के जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का 10 करोड़ लागत से 30 से 50 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन और निर्माण कार्य, पोरसा जिला मुरैना में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन, फायर फायटिंग, लिफ्ट, 10 बिस्तरीय आईसीयू वार्ड और आवास-गृह सहित अन्य निर्माण कार्य लागत 17 करोड़ 32 लाख 90 हजार और 10 करोड़ रूपये लागत से महिदपुर जिला उज्जैन के 34 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन उन्नयन एवं निर्माणकार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

इनका होगा लोकार्पण

राष्ट्रपति श्री कोविंद जिला चिकित्सालय मुरैना के 60 करोड़ 54 लाख रूपये लागत के 300 से 600 बिस्तरीय अस्पताल भवन उन्नयन और निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय गुना में 34 लाख 70 हजार रूपये लागत के 10 केएलडी ईटीपी प्लांट का लोकार्पण करेंगे। बामोर जिला मुरैना के 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन में उन्नयन कार्य और आवास-गृह निर्माण लागत 10 करोड़ 65 लाख 12 हजार रूपये और सिविल अस्पताल अम्बाह जिला मुरैना में 10 बिस्तरीय एचडीयू/आईसीयू स्थापना लागत 50 लाख 12 हजार रूपये का लोकार्पण करेंगे।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply