-महिलाओं ने कहा अब नहीं होंगे बाल उम्र में विवाह
अनोखा तीर, हरदा। देव-उठनी एकादशी से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। मगर अशिक्षा के कारण अनेक परिवारों में बच्चों के विवाह कम आयु में ही कराए जाते हैं। इससे कन्याओं के विकास का क्रम रुक जाता है। इस समस्या को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इस कुप्रथा को रोका जा सके। शक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लोगों को बाल विवाह के नुकसान बताकर लोगों को शपथ दिलाई गई। इसके तहत स्थानीय देवी अहिल्याबाई वार्ड 26 में आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 52 में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्र की कार्यकर्ता चेतना सेवारिक और सहायिका भारती ठाकुर ने महती भूमिका निभाई।






