Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

नवजात शिशुओं की जान बचाने के लिए जिले में पांच जगह लगेंगे पालने

2 min read
27 3

-छोड़ने वालों की पहचान रहेगी गुप्त

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवजात शिशुओं की जान बचाने के लिए जिले में पांच जगह पालने लगाने की पहल की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वजह से बच्चे को अपने पास रखना संभव न हो, तो उसे सड़क किनारे या झाड़ियों में छोड़ने के बजाय तय जगहों पर रखे पालने में छोड़ दें। जिला बाल संरक्षण इकाई ने यह पहल शुरू की है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल और बायपास रोड स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय समेत पांच जगह पालने लगाए जाएंगे।
नाली के पास मिला था नवजात
बीते 22 अक्टूबर को जिला अस्पताल की दीवार से लगी नाली के पास एक नवजात मिला था। जन्म के कुछ घंटे बाद ही उसे वहां छोड़ दिया गया था। 29 दिन बाद उसे जिला अस्पताल से शिशुगृह भेजा गया। इस घटना के बाद विभाग ने लोगों से अपील की है कि बच्चे को अपने पास रखना संभव नहीं होने पर उसे असुरक्षित जगह पर न छोड़ें। इसके बजाय अस्पताल या दूसरी तय जगह पर लगे पालने में चुपचाप छोड़ दें।
इन 5 जगहों पर लगेंगे पालने
जिला अस्पताल, हरदा के अंदर
– बाल कल्याण समिति कार्यालय के बाहर, बायपास चौराहा, हरदा
– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खिरकिया
– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी
– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हंडिया गेट पर
विवेक शर्मा ने बताया कि पालने में बच्चा रखने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस व्यवस्था का मकसद नवजात को सुरक्षित जगह देना और उसकी जान बचाना है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply