Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

विशेष लोक अदालत में हुआ 10 प्रकरणों का सफल निराकरण

1 min read

-रुपये 38,84,805 के अवार्ड पारित
अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं न्यायाधीश व अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा जिला न्यायालय हरदा एवं व्यवहार न्यायालय खिरकिया तथा व्यवहार न्यायालय टिमरनी में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा-138 के अंतर्गत मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत के प्रभावी संचालन हेतु जिले में कुल 04 खण्डपीठों का गठन किया गया था, जिनमें से 02 खण्डपीठ जिला मुख्यालय और 01-01 खंडपीठ व्यवहार न्यायालय टिमरनी एवं व्यवहार न्यायालय खिरकिया में गठित की गई। विशेष लोक अदालत में धारा-138 एन.आई. एक्ट के कुल 16 लंबित प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए थे। पक्षकारों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कुल 10 प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया तथा कुल राशि रुपये 38 लाख 84 हजार 805 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply