Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

आज हरदा की सड़कों पर निकलेगा ‘तरुणोदय भारत युवा पथ संचलन

2 min read
12 5

-वीर सावरकर स्टेडियम से दोपहर 3.30 बजे होगा शुभारंभ
-आरएसएस के मध्य भारत प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘शताब्दी की साधना, तरुणाई का संकल्पÓ ध्येय वाक्य के साथ रविवार 22 नवंबर को हरदा में ‘तरुणोदय भारत युवा पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3.30 बजे वीर सावरकर स्टेडियम से शुरू होने वाले इस आयोजन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता युवाओं को संबोधित करेंगे।
मोहल्लों से महाविद्यालयों तक चलाया संपर्क अभियान
आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं की टोलियां मोहल्लों, मित्र मंडलियों और महाविद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं युवाओं से व्यक्तिगत संपर्क कर रही हैं। छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की जा रही है।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर रहेगा जोर
आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और संगठन की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों का कहना है कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित न रखें, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी योगदान दें। कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव, आधुनिक ज्ञान-विज्ञान में आगे बढ़ने, सामाजिक समरसता और सकारात्मक विचारों को अपनाने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही युवाओं से सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित सूचनाओं को तथ्यों एवं विवेक के आधार पर परखने का आह्वान किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नगर के युवाओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, युवा मंडलों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। उनका कहना है कि यह पथ संचलन केवल अनुशासित कदमताल नहीं, बल्कि संगठित युवा शक्ति और राष्ट्र के प्रति संकल्प का प्रतीक बनेगा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply