-सिराली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
अनोखा तीर, हरदा। हरदा में अस्पताल के पास नवजात को छोड़ने के मामले में गिरफ्तार महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 21 साल की महिला ने नवजात को जन्म दिया है। उसका आरोप है कि घटना करीब एक साल पहले हुई थी। महिला ने अपने वकील शेख मुईन अहमद को बताया कि गोविंद मार्शकोले ने खेत में बने टप्पर में उसकी इच्छा के खिलाफ मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद गोविंद ने किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता शेख मुईन अहमद ने महिला को थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद सिराली पुलिस ने उसकी शिकायत पर 18 नवंबर बीएनएस की धारा 64(1) और 351(2) में केस दर्ज किया। थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट के अगले ही दिन गोविंद मार्शकोले को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जिला जेल हरदा भेज दिया। दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।
नवजात को अस्पताल के पास छोड़ने के मामले में गिरफ्तार महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

0 Views
What do you think?





