Skip to content
Saturday, 21 November 2026
हरदा

मिशन हैप्पी हरदा के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

2 min read
13 8

-20 से 30 नवंबर तक जिले के स्कूल-कॉलेजों में चलेंगी कार्यशालाएं

अनोखा तीर, हरदा। जिले के युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल शिक्षा और रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से मिशन हैप्पी हरदा के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम 2026 शुरू किया गया है। इसी क्रम में आइसेक्ट इंडिया समूह और डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक प्रो. स्वाति गुरु ने विद्यार्थियों को एआई की कार्यप्रणाली और उसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा के साथ एआई का ज्ञान भी जरूरी हो गया है। इस दौरान उन्होंने आइसेक्ट समूह द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे एआई सर्टिफिकेट कोर्स की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रमन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र के प्रबंधक उमेश शर्मा ने बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम 2026 के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में 20 से 30 नवंबर तक कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल और भविष्य की रोजगारपरक तकनीकों से परिचित कराना है। विद्यालय के प्राचार्य जे.पी. प्रजापति ने कहा कि इस तरह की नवाचारी गतिविधियों से विद्यार्थियों का डिजिटल सशक्तिकरण होगा। वहीं कार्यक्रम समन्वयक जी.पी. गौर ने कहा कि तकनीकी ज्ञान युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आर.पी. लोहाना, एस.एन. भाटी, श्रीमती प्रेम बाई धुर्वे, श्रीमती उईके सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply