Skip to content
Saturday, 21 November 2026
हरदा

24 नवंबर को होगा श्री आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज का अन्नकूट महोत्सव

1 min read

-भगवान गिरिराज जी के पूजन के बाद आयोजित होगी समाज की साधारण सभा
अनोखा तीर, हरदा। श्री आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा न्यास, जिला हरदा द्वारा 24 नवंबर, मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव एवं साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम श्री आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा न्यास धर्मशाला, श्यामा नगर हरदा में आयोजित होगा। आयोजन के तहत सुबह 11 बजे भगवान गिरिराज जी का पूजन एवं आरती की जाएगी। इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 2 बजे से समाज की साधारण सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामाजिक विषयों एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। समाज के अध्यक्ष राधामोहन (मुन्ना) पाराशर ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता का अवसर है। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्ति से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन श्री आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा न्यास, जिला हरदा द्वारा किया जा रहा है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply