Skip to content
Saturday, 21 November 2026
हरदा

मां बगलामुखी के दरबार में महंत विनय महाराज ने की विशेष पूजा-अर्चना

1 min read
12 4

अनोखा तीर, हरदा। जय मां चंडी धाम, जूनापानी (मकड़ाई) के प्रमुख महंत विनय महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पंडित मुरली वैष्णव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दशांश हवन संपन्न कराया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र में शांति, समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर पंडित राहुल पालीवाल, पंडित राजेश काशिव, अरुण धनगर, राकेश गंगराड़े, सुरेश चौरे एवं विजय विश्वकर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply