Skip to content
Monday, 16 November 2026
हरदा

दिव्यांग पीड़ित के घर पहुंचकर किया आधार पंजीयन

1 min read
14 5
Text Size:

-ग्राम गहाल में पीड़ित व्यक्ति को मिली सुविधा, पिता ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम गहाल में (ईलर्स-डानलोस सिंड्रोम) से पीड़ित एक व्यक्ति का आधार पंजीयन शिविर समाप्त होने के बाद उसके घर पहुंचकर किया गया। आधार पंजीयन शिविर में संबंधित व्यक्ति का पंजीयन नहीं हो पाने की जानकारी मिलने पर शिविर समाप्त होने के बाद आधार पंजीयन दल उसके घर पहुंचा और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर आधार पंजीयन किया। प्रशासन की इस पहल से पीड़ित व्यक्ति को घर पर ही आधार पंजीयन की सुविधा मिल सकी। पीड़ित के पिता खोदरे ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा घर पहुंचकर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन की यह पहल दर्शाती है कि शासन की सेवाएं प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष परिस्थितियों में भी तत्परता से प्रयास किए जा रहे हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply