-उमेश चोलकर ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज पंचायत हरदा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश चोलकर के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में की गई। संरक्षक मंडल के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने और आगामी सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश चोलकर ने संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। घोषित कार्यकारिणी में मनोज जाधम को उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सेवारिक को सचिव, लोकेश काले को सह सचिव, हितेंद्र काले को कोषाध्यक्ष, जगदीश काले को कार्यकारिणी प्रमुख, गणेश काले को कार्यालय मंत्री, हेमंत मोराने को मीडिया प्रभारी, शुभम काले को उत्सव मंत्री तथा विकास भद्रावले एवं राहुल बड़ोदिया को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी गठन के साथ ही सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर समाज की एकता, आपसी समन्वय और संगठनात्मक मजबूती के साथ समाजहित में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।







