अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा एक बैठक रविवार शाम को माँ रेवा गार्डन में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। इस दौरान महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बैठक के बिंदुओं को बताया। बैठक के दौरान तीनों संगठनों को दायित्व सौंपने, संपर्क अभियान, प्रविष्टि फार्म वितरण, पुस्तिका के लिए विज्ञापन, अतिथियों के नाम पर चर्चा, परिचय सम्मेलन कार्यालय आदि विषय पर चर्चा की गई। संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि परिचय सम्मेलन को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार, सबकी सहभागिता महत्वपूर्ण है, वहीं इस पवित्र कार्य के बेहतर परिणाम के लिए अग्रसर होना है। इस दौरान संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी एवं गोपाल शुक्ला, संयोजक नितेश बादर, महेश शर्मा, वैकुंठ शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, संरक्षक मीणा ओझा, सुधा पुरोहित, अरविंद शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री लोकेश शर्मा ने किया। अंत में आभार संयोजक नितेश बादर ने व्यक्त किया। बैठक में युवा इकाई सचिव नवीन शर्मा, अनिल जोशी, सुदीप मिश्रा, दीपक जोशी, प्रतीक शर्मा, आनंद शर्मा, कृष्णा जोशी, आकाश तिवारी, शुभम वाशिष्ठ, कल्पना काशिव, शानू शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

Text Size:
0 Views
What do you think?






