अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान के तहत चौपाल आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में पंवार को सभी ब्लॉकों में जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त ब्लॉक प्रभारियों के साथ समन्वय कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में चौपाल आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के तहत ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं बीएलए-2 से संपर्क कर चौपालों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए गए नामों को पुन: जुड़वाने तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भी कार्य किया जाएगा। अभियान की प्रगति एवं संपूर्ण रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और जिला कांग्रेस कार्यालय को निर्धारित समय सीमा में भेजने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पंवार की नियुक्ति पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, राजीव गांधी पंचायती राज के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, दिनेश यादव, हीरालाल पटेल, आत्माराम पटेल, सुरेंद्र सराफ, शहीद खान, मुन्ना पटेल, यूसुफ बाबा, नरेंद्र पालीवाल, अनिल बंसल, मोहन पटेल, देवास रेवा पटेल, सुरेंद्र बिश्नोई, नानकराम बेनीवाल, रामसहोदर पंवार, इकबाल अहमद, अहद खान, प्रवक्ता आदित्य गर्ग, संगठन महासचिव गोविंद सुरमा, गोविंद व्यास सहित जिले के कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
पूर्व जिलाध्यक्ष पंवार को मिली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान की जिम्मेदारी

Text Size:
0 Views
What do you think?





