-बाबा सिद्धनाथ एवं मां नर्मदा की पावन नगरी में बहेगी श्रीमद् भागवत भक्ति की रसधार
अनोखा तीर, हरदा। धर्म और अध्यात्म की पावन धरा नेमावर में श्रीमद्भागवत महापुराण का संगीतमय आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन श्रीमती सुशीला देवी रावत एवं समस्त रावत परिवार, भोपाल के द्वारा बाबा सिद्धनाथ एवं मां नर्मदा तथा पूज्य संतों की कृपा से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत कथा प्रवक्ता पंडित श्री विमल तिवारी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं धर्म के महत्व का संगीतमय वर्णन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होगी। यह संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 25 नवंबर बुधवार से प्रारंभ होकर 1 दिसंबर मंगलवार तक आयोजित होगी। कथा का स्थान श्री गुर्जर धर्मशाला, मां नर्मदा तट, नेमावर, जिला देवास रहेगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। 1 दिसंबर मंगलवार को कथा का विश्राम होगा। आयोजक परिवार द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें।
नेमावर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 25 नवंबर से

Text Size:
0 Views
What do you think?





