Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

पूर्व मंत्री कमल पटेल के बयान के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

2 min read
35
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार शाम पूर्व मंत्री कमल पटेल के बयान के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े नेताओं ने उनका पुतला जलाया। नारायण टॉकीज चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी हुई। पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाई। वहीं, भाजपा ने खातेगांव में थाना प्रभारी की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री कमल पटेल ने हरदा जनपद के विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल को हत्यारा कहा और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसी के विरोध में पुतला जलाया गया।
भाजपा ने शराब कांड में कार्रवाई की मांग की
दूसरी ओर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने खातेगांव में अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने पर थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की कुचलकर हत्या के मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में शराब के पूरे गिरोह की जांच करने और उससे जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त कर नीलाम करने की मांग भी की गई। भाजपा ने टिमरनी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल जायसवाल के राजनीतिक संबंधों और उसे कथित तौर पर बचाने वाले नेताओं की जांच कराने को कहा। साथ ही शहीद थाना प्रभारी के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply