-चिमनियां और छोटा महबूब की बैलजोड़ी ने जीता प्रथम पुरस्कार
अनोखा तीर, हरदा। नर्मदे हर जिंदगी भर के तत्वाधान में ग्राम रेलवा, जिला हरदा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को सुबह 10 बजे से किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रथम पुरस्कार विजेता बैलजोड़ी चिमनियां और छोटा महबूब रही। दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि बद्री पटेल बेड़ागांव और छोटू पटेल धनवानी की बैलजोड़ी चिमनियां और छोटा महबूब ने शानदार दौड़ लगाकर बोनदर शर्मा एवं सुरेश शर्मा एवं संजू पटेल शर्मा रेलवा की ओर से दिया गया पहला इनाम 31000 रुपये जीता। वहीं दूसरा इनाम 21000 रुपये प्रहलाद पटेल जेवल्या छोटी हरदा और हर्षित मीणा ठीकरी बाबई वाले की बैलजोड़ी साधु और चीता ने जीता। तीसरा और चौथा इनाम संयुक्त रूप से प्रहलाद पटेल जेवल्या छोटी हरदा और प्रदीप मालवीय बॉसपुर बैतूल की बैलजोड़ी एवं राजा पटेल सालाबेड़ी और अशोक पटेल कुण्ड गांव की बैलजोड़ी को दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बैलगाड़ी प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजक बबला मातवा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामवासी रेलवा एवं समस्त आयोजनकर्ताओं द्वारा किया गया।







