–09 नवंबर से होगा लागू
अनोखा तीर, हरदा। रबी सिंचाई वर्ष के लिए नहर संचालन हेतु कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सोनम वाजपेयी ने 9 नवंबर से ओसराबंदी कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने सभी किसानों से नहर संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेवापुर उपसंभाग में रहटाखुर्द, दिनकरपुरा, बूंदड़ा उपनहर सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार शाम 8 बजे तक तथा कुकरावद, छिदगांव, कनगांव, भीलगांव में मंगलवार शाम 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक नहर संचालन बंद रहेगा। इसी प्रकार सामरधा उपसंभाग में सामरधा व आलमपुर में गुरुवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार शाम 8 बजे तक तथा खिड़की व सौताड़ा में शुक्रवार शाम 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक नहर संचालन बंद रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सोनतलाई उपसंभाग में डगावांशंकर, लालपुरा, छुरीखाल, अमरापुर, लालमाटी, रोलगांव व खामा के लिए प्रतिदिन शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक नहर संचालन बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किए सिंचाई पंप नहीं चलाए जाएं, ट्रैक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे तथा डिफाल्टर किसानों द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बड़ी उपशाखाओं में ओसराबंदी कार्यक्रम में बदलाव कार्यपालन यंत्री द्वारा किया जा सकेगा।
नहर संचालन हेतु ओसराबंदी कार्यक्रम जारी







