-हैंडबॉल प्रतियोगिता में नर्मदापुरम की टीम तीसरे स्थान पर
अनोखा तीर, हरदा। कालपी में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नर्मदापुरम संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम की इस सफलता में हरदा जिले के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंडर-19 वर्ग में हरदा के नैतिक कटौड, शुभ सराठे, हेमंत खंडेल और विश्वजीत जाट ने संभागीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







