Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

1 min read
30 1 3
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि शुक्रवार को राज भोजनालय, बस स्टैंड टिमरनी से आलू की सब्जी और गोयल ट्रेडर्स मावा भंडार, बगिया होटल के पास हरदा से मावा का सैंपल लिया गया। दोनों सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। पूर्व में असुरक्षित पाए गए सैंपलों पर कान्हा भैरव शक्ति स्वीट, गुर्जर बोर्डिंग हरदा एवं मां चामुंडा रेस्टोरेंट टिमरनी के विरुद्ध 2 प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply