Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

सड़क हादसा, बाइक ट्रॉली में घुसी, युवक गंभीर घायल

1 min read
22 1 6
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सिविल लाइन थाने के सुल्तान बस स्टैंड के पास एक बाइक ईंट से भरी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान डगावा भट्ट गांव के अजय पिता दयाल घाटे के रूप में हुई। वह बिजली कंपनी के खामा पड़मा सब स्टेशन में काम करता है और अपने गांव से हरदा आ रहा था। राहगीरों के मुताबिक अजय मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। उसकी बाइक, जिसे उसने दुर्गा नवमी के दिन ही खरीदा था, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अजय के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply