अनोखा तीर, हरदा। विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने हैंडबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन रीवा में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से मानस सेन, यंशिका जाट, नेहा विश्नोई एवं सहज बिश्नोई का चयन हुआ है। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार एवं उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संपादक एवं विधायक डॉ. आरके दोगने, प्राचार्य नितेश जैन, खेल शिक्षक गौतम विश्वकर्मा एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन

Text Size:
0 Views
What do you think?






