अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सोडलपुर के टीटी नगर स्थित दुर्गा उत्सव समिति में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ की गई। इस दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर माता रानी का आह्वान किया गया। मां दुर्गा की स्थापना के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रि पर्व को लेकर समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। पूरे नौ दिनों तक धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ नवरात्र उत्सव मनाया जा रहा है।
टीटी नगर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय माहौल में मन रहा नवरात्र उत्सव

Text Size:
0 Views
What do you think?






