Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हरदा की बालक-बालिका टीम विजेता

1 min read
15 1 2
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में हरदा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी एवं मंगल सिंह यादव ने मैदान पूजन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल जिले की टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग के मुकाबले में हरदा ने नर्मदापुरम को 15-13 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में हरदा की टीम ने बैतूल को 16-8 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले बालक वर्ग में नर्मदापुरम ने बैतूल को 15-10 तथा बालिका वर्ग में बैतूल ने नर्मदापुरम को 10-7 से हराया था। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट सहित राजेश त्रिपाठी, भूपेंद्र तोमर, सलमा खान, राहुल केथवास, मोहित अवस्थी, सचिन बरकड़े, नितिन रामकुचे, अनीता मिश्रा, हेमलता मंडराई, अख्तर अहमद, मिनी चाँदसूरे, राहुल कुशवाहा सहित अन्य खेलप्रेमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply