Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

यशराज का राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

1 min read
10 2 3
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र यशराज जाट, पिता पवन जाट, का हैंडबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यशराज जाट ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और हरदा जिले का गौरव बढ़ाया है। उनके इस चयन से विद्यालय परिवार एवं खेल जगत में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक एवं विधायक आर के दोगने, संस्था के संचालक कुनाल दोगने, प्राचार्य नितेश जैन, हैंडबॉल कोच गौतम विश्वकर्मा तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने यशराज जाट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि यशराज जाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं हरदा का नाम रोशन करेंगे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply