अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदौर रोड पर सोमवार सुबह होटल मानसरोवर के पास गिट्टी से भरे एक डंपर और मारुति वैन की टक्कर हो गई। हादसे में वैन को नुकसान हुआ, लेकिन उसमें सवार एक बच्ची सुरक्षित रही। जानकारी के अनुसार मारुति वैन स्कूली बच्चों को लेने कॉलोनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर के समय वैन में सिर्फ एक बच्ची थी। अच्छी बात यह रही कि उसे कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डंपर ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि वैन पर पुलिस लिखा हुआ है और इसका इस्तेमाल स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले डंपर को थाने में खड़ा कर दिया है।
डंपर और मारुति वैन की टक्कर, वैन में सवार बच्ची सुरक्षित





