अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगमाया शर्मा के नेतृत्व में मणिपुर के कांग्रेस के मणिपुर सांसद का स्थानीय सब्जी मंडी चौक पर पुतला दहन किया गया। योगमाया शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं के द्वारा मौखिक एवं गैर मौखिक शारीरिक शोषण की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। विश्वविद्यालय की एक आंतरिक समिति के द्वारा जांच कर आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें प्रोफेसर पद से हटा दिया गया तथा दिल्ली पुलिस द्वारा उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम द्वारा किए गए इस अपराध के विरोध में महिला मोर्चा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर महिमा विश्नोई, रेखा पटेल, मीना ओझा, बुलबुल राजपूत, नम्रता पुजारी, शशि शर्मा, विनिता शुक्ला, नंदा बडनेरे, हंसा पंडित, यमुना गुर्जर, मीरा कुचबंदिया, रीना प्रजापति, ओमवती उइके, विजयश्री चौरसिया, सरला केवट, संध्या राठौर, गिरजा सोलंकी, रेखा सोलंकी, तुलसा सोलंकी, राखी मिश्रा, जिला महामंत्री राजेश गोदारा, बसंत सिंह राजपूत, नपा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पाल, प्रदीप सोनी, मनोज महलवार, लोकेश राव मराठा, पुरुषोत्तम झिंझोरे आदि उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद का पुतला जलाया





