अनोखा तीर, हरदा। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश लेखक संघ इकाई हरदा की काव्य गोष्ठी का आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। सर्वप्रथम लेखक संघ इकाई के संरक्षक प्रभुशंकर शुक्ल, अशोक नेगी, लेखक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष मंसूर अली मंसूर एवं दुर्गेश नंदन शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। रतन सिंह सोलंकी ने सरस्वती वंदना हो रही भुवन भुवन जयकार शारदे मां की महिमा अपरंपार प्रस्तुत की।
कवि गोविंद हाशाणी ने – सारा जमाना रहे हमसे खफा हमको गम नहीं, पर तुम ही कहो बेवफा तो हम क्या करे, शायर मंसूर अली मंसूर ने – यह जो हंसी विशाल है और चांद रात है, कुछ तीरगी निढाल है और चांद रात है, कवि शिरीष अग्रवाल ने – पास बैठी हो तो मुस्कुराओ ना दिल की सारी बातें बताओ ना, कवि रतन सोलंकी ने- बड़ी खूबसूरत एक आदत रही है शिकायत में उसकी हिदायत रही है, कवि जय कृष्ण चांडक ने – डर कैसा पर लगता है डरता हूं डर लगता है, कवि दुर्गेश नंदन शर्मा ने – अपना स्वाभिमान बहुत था यह क्या काम था, कवि लोमेश गौर ने – सुनवाई के लिए पुरुष आयोग जरूरी है, कवि सावन सिटोके ने – जनता करे कमाल, पूछती नहीं सवाल, पटरी बदलते हैं इनको संभालिए, संरक्षक अशोक नेगी ने – ले लो भैया ले लो खिलौने भी ले लो, आपके बचे खेलेंगे तो मेरे बचे खा लेंगे, बड़ी मार्मिक कविता प्रस्तुत की। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक प्रभुशंकर शुक्ल ने संघ के आगामी वार्षिक उत्सव के लिए समिति के सभी सदस्यों को मिलजुल कर कार्य करने एवं वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन हेतु दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी का संचालन त्रिलोक शर्मा ने किया।
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हुआ लेखक संघ की गोष्ठी का आयोजन





