Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की कामना…

2 min read
18 2 2

-16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ

अनोखा तीर, हरदा। विश्व शांति, सर्वजीव कल्याण और जन-जन के सुख-समृद्धि की मंगल भावना को लेकर दिगंबर जैन समाज, हरदा में 16 दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का शुभारंभ रविवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। भगवान श्री शांतिनाथ की आराधना, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में समाज के धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्म लाभ लिया। समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि आयोजन के शुभारंभ अवसर पर ध्वजारोहण का सौभाग्य हेमंत-माया जैन परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं, विधान के प्रथम दिन के पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य सुशील-रानी रापरिया जैन परिवार को मिला। धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। 16 दिनों तक चलने वाले इस महामंडल विधान में प्रतिदिन प्रात:काल अभिषेक, शांतिधारा, जाप और विधान पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री शांतिनाथ की आराधना के माध्यम से विश्व में शांति स्थापित करने, सभी प्राणियों के कल्याण और समाज में सुख-समृद्धि की मंगल कामना करना है।
समाजजनों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता
धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं एवं धर्मावलंबियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। समाजजनों ने धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर सेवा और समर्पण भाव के साथ आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। सामूहिक पूजा-अर्चना के दौरान धर्म, अहिंसा, करुणा और विश्व कल्याण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। यह 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 26 अक्टूबर तक चलेगा। समापन अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। जैन समाज ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं माता-बहनों से आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने और पुण्य संचय करने का आह्वान किया है।

7 Views
7 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply