अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम नकवाड़ा व सिरकंबा तथा हरदा शहर के बैरागढ़ व पीलियाखाल मोहल्लों में दबिश दी। दबिश के दौरान 17 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, 740 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 77400 रुपए है।
0 Views




