हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य जारी  

अनोखा तीर, हरदा। हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास सड़क के मरम्मत कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। यह कार्य अब निरंतर जारी रहेगा, जिससे मार्ग की स्थिति में सुधार हो सके और आवागमन सुचारु बना रहे। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के तकनीकी प्रबंधक भूपेंद्र कापसे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित ठेकेदार द्वारा आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य को निरंतर संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार स्थल पर मरम्मत संबंधी कार्यवाही जारी रहेगी।

0 Views

Leave a Reply