कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में हरदा के वार्ड 14 निवासी कुबरा बी ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंक द्वारा लोन स्वीकृत न करने की शिकायत की, जिस पर अग्रणी बैंक प्रबंधक को निराकरण के निर्देश दिए गए। छात्रा हर्षिता ने पोर्टल पर छात्रवृत्ति की राशि कम प्रदर्शित होने की शिकायत की, जिस पर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण को निराकरण के निर्देश दिए गए। हरदा निवासी नीरज विश्नोई ने विद्युत बिल में सुधार की मांग की, जिस पर महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी को निर्देश दिए गए। हरदा की शकूर कॉलोनी निवासी उमाशंकर ने विद्युत बिल अधिक आने की शिकायत की, जिस पर महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी को निराकरण के निर्देश दिए गए। ग्राम भाटपरेटिया के ग्रामीणों ने शासकीय गोहे से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हरदा को निराकरण के निर्देश दिए गए।

0 Views

Leave a Reply