आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति  

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, हरदा दक्षिण द्वारा 33 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान 33 केवी मुहालकला फीडर से जुड़े 33/11 केवी उपकेंद्र कुकरावद एवं खामापड़वा तथा संबंधित 11 केवी फीडरों से जुड़े घरेलू एवं कृषि पंप उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

2 Views

Leave a Reply