अनोखा तीर, हरदा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को नई पहचान देने की दिशा में नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया की उपस्थिति में शहर के 21 प्रमुख चौक-चौराहों का नामकरण किया गया। नामकरण के इस निर्णय का उद्देश्य शहर के प्रमुख स्थलों को विशिष्ट पहचान प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र के महापुरुषों, समाजसेवियों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की स्मृतियों को सम्मान देना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेडिया ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ उसकी ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी है। चौक-चौराहों के नामकरण से नागरिकों को इन स्थानों की पहचान और उनके महत्व से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर की पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के सम्मान से भी बनती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यनगर पालिका अधिकारी, पार्षदगण,एल्डरमैन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया 21 चौक-चौराहों का नामकरण

0 Views


