वीरांगना रानी दुर्गावती ने अधीनता स्वीकार नहीं की, अंतिम सांस तक किया संघर्ष

अनोखा तीर, हरदा। गोंडवाना साम्राज्य और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती ने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने से इंकार कर अंतिम सांस तक संघर्ष को चुना। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर सामाजिक लोगों ने जुलूस निकाल कर जयंती मनाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और सभी सामाजिक लोगों का पुष्प द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, पुरुषोत्तम कलम, रमेश सोनकर, संदीप गौर और अनिल जाणी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply