-पूर्व मंत्री कमल पटेल के जन्मदिवस पर विराट नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज जिला चिकित्सालय में जिला स्तरीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया प्रात: १० बजे से किया जाएगा। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। स्वस्थ हरदा, स्वस्थ मध्यप्रदेश- यही हमारा संकल्प है। इंदौर से पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, इंदौर के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। अरविंदो मेडिकल कॉलेज की बसें एवं चिकित्सकीय टीम जिला चिकित्सालय हरदा पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न रोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार किया जाएगा। आधुनिक मशीनों से जांच और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। इस विशाल जनकल्याणकारी चिकित्सा शिविर का आयोजन खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सौजन्य एवं आर.पी. फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर के गुरुजी प्रकाश टाटा जी, वैद्य एवं नाड़ी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में शिविर को व्यापक स्वरूप दिया गया है।


