-आयोजित बैठक में वक्ताओं ने रखे अपने विचार
अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आगामी 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले नर्मदांचल युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक बैठक मां रेवा गार्डन में शुक्रवार देर शाम को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से पंडित ओमप्रकाश दुबे, पंडित राजेश शर्मा रेल्वां, पंडित संतोष पारिख सिवनी बानापुरा, नीलेश जोशी खातेगांव, प्रवीण अवस्थी सिवनी बनापुरा, जगदीश पाराशर खालवा, अधिवक्ता विकास पाठक, संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, संयोजक प्रदीप पटेल एवं नितेश बादर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल, नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर, युवा समाजसेवी विनीत गीते, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के महामंत्री लोकेश शर्मा मंचासीन रहे। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत उदबोधन महामंत्री लोकेश शर्मा ने दिया। नर्मदांचल युवक युवती परिचय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी अध्यक्ष सुनील तिवारी ने दी। इस दौरान समाजजनों ने युवक युवतियों की प्रविष्टि, परिचय सम्मेलन, परिजनों की उपस्थिति सहित अन्य विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कवि मुकेश मासूम एवं नारायण शर्मा ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी बात रखी, उनकी प्रस्तुतियों पर खूब सराहना मिली। वक्ताओं के उदबोधन के बाद गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष वैकुंड शर्मा एवं नगर अध्यक्ष मनीष व्यास ने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से 51 हजार रुपए की राशि परिचय सम्मेलन के लिए भेंट करने की घोषणा की, इस दौरान संयोजक प्रदीप पटेल ने अध्यक्षद्वय का स्वागत किया। वहीं अतिथियों के द्वारा परिचय सम्मेलन के फार्म का भी विमोचन किया गया। बैठक का संचालन अखिलेश पाराशर ने किया, अंत में आभार संयोजक एवं युवा नेतृत्वकर्ता नितेश बादर ने व्यक्त किया। बैठक में आशापुर, खालवा, हरसूद, सिराली, विक्रमपुर, बम्हनगांव, कनारदा, सिवनी बनापुरा, टिमरनी, रहटगांव, खातेगांव, हंडिया, नेमावर, खिरकिया, भैरूंदा सहित आसपास के जिलों से सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।




