अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव पुलिस टीम ने अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार बीट गार्ड वन विभाग द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम बड़झरी-बोबदा रोड पर बड़झिरी के आगे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मर्ग क्र. 55/26 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान राहगीरों से मिली जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृत व्यक्ति बंदीमालौर का है। पुलिस टीम ग्राम बंदीमालौर पहुंची और जानकारी प्राप्त की कि मृतक रामबिलास का लड़का राजू कलम है। परिजनों के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में जांच में मिले तथ्यों के आधार पर मर्ग 55/26 धारा 194 बीएनएस में अपराध क्र. 413/26 धारा 103 बीएनएस का अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रहटगांव मनोज दुबे द्वारा टीम बनाकर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि उक्त हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। प्रकरण में आरोपी चुन्नीलाल पिता बुद्ध परते उम्र 45 साल निवासी ग्राम बंदीमालौर एवं रतन पिता मन्नी परते उम्र 60 साल निवासी बांसपानी से पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि राजू कलम मेरे ससुराल आया और मेरी पत्नी से मिल रहा था, मैंने और मेरे ससुर ने मिलकर मारा और मेरी मोटर सायकल से बोबदा और बड़झिरी के बीच में छोड़कर आये। उक्त अंधे कत्ल के खुलासे में थाना प्रभारी रहटगांव उनि मनोज दुबे, उनि कौशल दीक्षित, प्रआर गजेन्द्र यादव, प्रआर प्रदीप रघुवंशी, आर महेन्द्र, सोनू चोरे, महिला आरक्षक ललीता, अश्वनी एवं टीम रहटगांव पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।
रहटगांव पुलिस टीम ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

0 Views



