माता की श्राद्ध तिथि पर दीनदयाल रसोई में सेवा कार्य

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व मंडी सचिव सुनील शर्मा ने अपनी माता स्व.श्रीमती इमरत बाई शर्मा की श्राद्ध तिथि पर दीनदयाल रसोई में एक दिन के भोजन की व्यवस्था अपने स्तर पर कर सेवा कार्य किया। इस दौरान उनके सहयोगी विवेक अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, निलेश शाह, दिनेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, सुमित शर्मा एवं शरद शर्मा मौजूद रहे। दीनदयाल रसोई के संचालक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सुनील शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से अपनी माता की स्मृति को श्रद्धांजलि देना उनके लिए आत्मिक संतोष का विषय है।

0 Views

Leave a Reply