-प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करने की अपील
अनोखा तीर, रहटगांव। ग्राम पंचायत रहटगांव द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापारियों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रहटगांव द्वारा व्यापारियों को सांकेतिक रूप से कपड़े की थैलियाँ वितरित कर उनसे प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने तथा ग्राहकों को भी कपड़े की थैलियों के उपयोग के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। ग्राम पंचायत द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक की थैलियाँ पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। इनके उपयोग से नालियाँ जाम होने, गंदगी फैलने तथा पशुओं को नुकसान पहुँचने जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। कपड़े की थैलियों का उपयोग कर हम पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक पवन धार्मिक, ग्राम पंचायत सचिव रामशंकर चौहान, सरपंच प्रतिनिधि सूरज रंगीले, पंच दीपक गौर, इकलाख खान एवं भूरमल सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्राम पंचायत रहटगांव ने सभी व्यापारियों एवं ग्रामवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने, प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करने तथा कपड़े की थैलियों को अपनाने की अपील की।





