अनोखा तीर, हरदा। जिले में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 3 से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग, हरदा के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से प्रतिभावान शालेय खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नेहरू स्टेडियम, हरदा में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 3 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने जिले के नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। राज्य स्तरीय आयोजन से जिले में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा खेल भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

0 Views




