सेवा संकल्प अभियान

-आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की आंगनबाड़ियों में चल रहे आंगन मिलन सेवा अभियान के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र 23, वार्ड नंबर 12 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या ठाकुर द्वारा आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद अक्षत उपरीत, समाज सेविका आभा तिवारी, दर्शना पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से परिवारों को मिले लाभों की जानकारी दी और बदलाव के अनुभव साझा किए। समाज सेविका आभा तिवारी ने कहा कि माता और बच्चों को पोषण की जानकारी दी गई, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया गया और बच्चों को बचाव के लिए नियमित टीकाकरण कराने की सलाह दी गई। वहीं पार्षद अक्षत उपरीत ने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य देखभाल अत्यंत जरूरी है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित टीकाकरण कराने की अपील की।

0 Views

Leave a Reply