अनोखा तीर, हरदा। शासकीय हाई स्कूल करताना में शनिवार को आईडीए संस्था के प्रोजेक्ट नवचेतना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 485 छात्र-छात्राओं के दांतों एवं मुख की जांच की गई। जांच डॉ. दीपचंद ढाका, डॉ. अमृता नीरज दोगने एवं डॉ. राहुल अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में आईडीए संस्था की अध्यक्ष डॉ. मेधा भुस्कुटे द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को तंबाकू मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय में नवचेतना मॉनीटर भी बनाए गए।
0 Views





