– बैतूल का शीतला धुमाल ग्रुप, गौरिल्ला डांस व आतिशबाजी रहेगा आकर्षण
अनोखा तीर, हरदा। गणेशोत्सव के अवसर पर खेड़ीपुरा क्षेत्र में विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष उत्सव का 10वां वर्ष भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। समिति द्वारा मुख्य मार्ग पर आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान श्री गणेश की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। भगवान गणेश को घोड़े पर विराजमान स्वरूप में सजाया गया, जो पूरे गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। गणपति दरबार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दर्शन करते रहे। आकर्षक विद्युत सजावट और पंडाल के कारण पूरे खेड़ीपुरा क्षेत्र में गणेशोत्सव के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आज शाम 5 बजे शुरू होगी विसर्जन यात्रा
गणेशोत्सव के समापन अवसर पर रविवार, 27 सितंबर को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा शाम 5 बजे से शुरू होगी। विसर्जन यात्रा को लेकर समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विसर्जन यात्रा में बैतूल का शीतला धुमाल ग्रुप बड़े सेटअप के साथ विशेष आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही गौरिल्ला डांस, आतिशबाजी और स्वस्तिक इवेंट की प्रस्तुतियां भी लोगों का मनोरंजन करेंगी। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के साथ निकलने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान भगवान गणेश के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजेगा। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ बप्पा को भावपूर्ण विदाई देंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विसर्जन यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।





