Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

भाजपा कार्यालय कमल कुंज में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

2 min read

– नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. भगवान दास दोगने का हुआ स्वागत

अनोखा तीर, हरदा। नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कमल कुंज में शनिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार और भावी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. भगवान दास दोगने का पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम गौर के सफल एवं सराहनीय कार्यकाल के लिए उनका विशेष सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस परिचय बैठक में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी नीलेश कौशल एवं जिला प्रभारी अशोक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी नीलेश कौशल और जिला प्रभारी अशोक साहू ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. भगवान दास दोगने ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे। बैठक में भाजपा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply