-26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक मिलेगा हरा चारा और पौष्टिक आहार
अनोखा तीर, हरदा। पितृपक्ष के अवसर पर मगरधा रोड स्थित दयोदय गौशाला में गोसेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गौशाला समिति द्वारा 26 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन गायों के लिए हरे चारे एवं पौष्टिक गौआहार की व्यवस्था की गई है। दयोदय गौशाला समिति के सचिव ज्ञानेश चौबे ने बताया कि सनातनी बंधु एवं गौभक्त इस गोसेवा में सहभागी बन सकते हैं। गौशाला में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक गायों को हरा चारा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सनातनी समाज और गौभक्तों से इस सेवा का लाभ लेने तथा गोसेवा में सहभागी बनने की अपील की है। पितृपक्ष के दौरान गौसेवा को सेवा एवं श्रद्धा के रूप में जोड़ते हुए गौशाला समिति द्वारा यह पहल की गई है।
पितृपक्ष में दयोदय गौशाला में गोसेवा की विशेष व्यवस्था

0 Views




