घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

– नांदवा में छह माह में दूसरी बाइक चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
अनोखा तीर, रहटगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम नांदवा में पंचायत भवन के पास घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। सुबह बाइक नहीं मिलने पर वाहन मालिक ने इसकी सूचना हाईवे पुलिस सहायता केंद्र टेमागांव में दी। ग्रामीण रामनारायण पवार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों के अनुसार नांदवा क्षेत्र में पिछले छह माह में बाइक चोरी की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।

0 Views

Leave a Reply