Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

वंदे मातरम की गूंज से गूंजा देश, लाखों लोगों ने एक साथ किया सामूहिक गायन

2 min read

-150 वर्ष पूर्ण होने पर आज एक साथ गूंजा राष्ट्रगीत, राष्ट्रीय चेतना का दिया संदेश

अनोखा तीर, हरदा। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में एक निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया। इसी क्रम में अबगांव खुर्द स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक हुए आयोजन में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रेखा विष्णोई ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि मां की पुकार है। जिस प्रकार मां अपने बच्चों को पुकारती है, उसी भावना के साथ प्रत्येक भारतवासी को वंदे मातरम् को अपने जीवन और भावनाओं में स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय चेतना का स्वर है। यह केवल शब्दों का समायोजन नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और समर्पण की भावना का प्रतीक है। देशभर में एक साथ इसका सामूहिक गायन लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम बना। आयोजकों ने बताया कि निर्धारित समय पर देशभर में लाखों लोगों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया। इस सामूहिक आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दिशा में भी प्रयास किया गया।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply