केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके आज हरदा आएंगे

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके  आज हरदा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके प्रात: 10:30 बजे बैतूल से हरदा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस हरदा पहुंचेंगे और दोपहर 12:30 बजे हरदा में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे हरदा से चारूवा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे गुप्तेश्वर गौशाला में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित शेड और 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण, नमो उपवन में पौधारोपण तथा गौदान एवं गौसेवा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत मंत्री श्री उइके चारूवा से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।

4 Views

Leave a Reply