अनोखा तीर, सिराली। नगर के शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस 24 सितंबर 2026 के अवसर पर रा से यो के तत्वाधान में महाविद्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और युवा प्रेरणा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर की गई। स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर युवाओं में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का प्रण लिया। तत्पश्चात एनएसएस का बैज पहनाकर स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अध्यक्ष और स्टॉफजनों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. धीरा शाह ने की। शाह ने स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से एनएसएस के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। राष्ट्रसेवा और समाजसेवा से ही विकसित भारत की राह निकलेगी। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज सेवा से जोडऩे के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने का माध्यम है। महाविद्यालय रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानी पटेल ने स्वयंसेवकों से समाज में निरंतर जनजागरुकता के माध्यम से कुरीतियों को खत्म कर सशक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को एनएसएस की स्थापना, कार्यप्रणाली और गतिविधियों के बारे में बताया। मंच संचालन ओम प्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम समापन उपरांत सभी को स्वल्पाहार कराया गया। इस दौरान स्वयंसेवक वर्षा, रोशनी गौर, मेहराज खान, टीना ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय स्टॉफ के योगेश उइके, डॉ. शैलेंद्र कटारे, डॉ. श्याम पंवार, महेश कुमार जाटव सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।





